बढ़ती महंगाई के विरोध में ममता बनर्जी इलेक्ट्रिक स्कूटी से पहुंची सचिवालय
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और टीएमसी के बीच सियासी घमासान जारी है। कुछ देर पहले जहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोक्खो सोनार बांग्ला अभियान की शुरुआत की, वहीं बीजेपी इस अभियान को बेदम करने के लिए सीएम ममता बनर्जी पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के विरोध में इलेक्ट्रिक स्कूटी से सचिवालय पहुंची।

