MadhyaPradesh: सलेहा कोरोना कर्फ्यू में अवैध शराब विक्री,समाजसेवियों ने 2 दिन पकड़ी लगातार शराब

सलेहा कोरोना कर्फ्यू में अवैध शराब विक्री,समाजसेवियों ने 2 दिन पकड़ी लगातार शराब

(आईआई संवाद)पन्ना:- पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना द्वारा अवैध शराब जुआ सट्टा अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं 
लेकिन सलेहा पुलिस को धोखे में रखकर संचालित दुकान बग़ल से अवैध शराब की विक्री विगत दिनों से लगातार की जा रही है जहां लोग प्राथमिक आवश्यकता के लिए दर-दर भटकने में मजबूर हैं वहीं शराब माफिया खुलेआम शराब की बिक्री कर रहे है पुलिस द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है पुलिस अधीक्षक को अवैध शराब कारोबारियों के यहां छापामार कार्यवाही करनी चाहिए 
सलेहा थाना अंतर्गत अंग्रेजी शराब ठेका के बगल से समाजसेवियों ने पकड़ी शराब मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कोरोनावायरस के बढ़ते

हुए संक्रमण को देखते हुए प्रदेश में करोना कर्फ्यू लगाया गया है जिसमें पन्ना कलेक्टर द्वारा सभी अंग्रेजी व देशी शराब दुकानों को भी बंद किया गया है लेकिन सलेहा थाना के शराब ठेका के बगल से अवैध रुप से शराब की विक्री की जाती है । 

 रात में गांव गांव पहुंचाई जा रही शराब को समाजसेवियों द्वारा 3 पेटी शराब व हीरो होंडा वाइक के साथ पकड़ी गई और थाना‌ सलेहा को सुचना दी गई तो भी जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कार्यवाही ना‌ करने पर आज फिर समाजसेवियों ने पकड़ा आखिर अब देखना यह होगा कि पुलिस इनके ऊपर कौन-कौन सी कार्यवाही करती है।
By Bhashkar Singh, Reporter

संपादक के बारे में

Scroll to Top