UttarPradesh: भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक संगठन की चेतावनी,आक्सीजन उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हुई तो धरने में बैठेंगे: जिलाध्यक्ष

भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक संगठन की चेतावनी,आक्सीजन उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हुई तो धरने में बैठेंगे: जिलाध्यक्ष

फ़तेहपुर:- भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक एव फ़तेहपुर जिला अध्यक्ष इंजी.लवकुश कुमार ने प्रशासन को दी चेतावनी की लोगो को प्राण वायु आक्सीजन गैस उपलब्ध कराए नही तो मैं धरने पर बैठ जाऊंगा। उन्होंने कहा मरीज के परिजनों को ऑक्सीजन फैक्टरी के बाहर लंबी लंबी लाइनों में सुबह से शाम तक खडे होना पड़ रहा है।ये स्थिति बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।घर से आइसोलेट लोगों को आक्सीजन प्रशासन के द्वारा मुहैया नहीँ कराई जा रही हैं।अगर यही स्थिति बनी रही तो मैं स्वयं धरने पर बैठ जाऊंगा ।भाकियू जिला अध्यक्ष का वीडयो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सत्ता पक्ष के जिला अध्यक्ष की प्रशासन को चेतावनी देने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने भी जिला अध्यक्ष के इस बयान का समर्थन करते हुए सरकार पर कटाक्ष करते हुए हमला बोला है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top