कोरोना महामारी के बीच बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। नेहा की ये तस्वीरें उत्तराखंड की हैं। इन तस्वीरों में फुल ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं। नेहा पेड़, झरने और पहाड़ों के बीच अपना फोटोशूट करवा रही हैं। नेहा ने इन तस्वीरों को फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा-‘हमारा उत्तराखंड सबसे प्यारा!!! हे भगवान सबको वैक्सीन लग जाए और फिर सब आकर यहां की खूबसूरती
दखें,यहां का भी और पूरे भारत का भी रोजगार शुरू हो जाए वापस, सब फिर से अच्छा हो जाए जल्द से जल्द।


